सेक्टर के निर्धारित सर्कुलेटिंग एरिया की पूरी जानकारी रखें सिविल डिफेंस वार्डेन-वेद प्रकाश

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य )  निर्धारित सेक्टर के सर्कुलेटिंग एरिया की पूरी जानकारी रखें सिविल डिफेंस वार्डेन, यही जानकारी आकस्मिक समय में काम आएगी, यह विचार वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक बस्ती/गोरखपुर वेद प्रकाश यादव ने व्यक्त किया वह गाँधीनगर के स्थानीय एक होटल के सभागार में सिविल डिफेंस बस्ती के वार्डेन, प्रस्तावित वार्डेन की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे, जिसमे विभिन्न पोस्ट व सेक्टर से संबंधित वार्डेन एवं कार्यालय प्रतिनिधि सम्मिलित रहे, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर सिविल डिफेन्स की सेवाएं सक्रिय रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन में जनहित को प्राथमिकता दिया जा सके, सेक्टर वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह, शोएब रहमान, जी. रहमान, अब्दुल हलीम, मंगल प्रसाद दुबे, इमरान अली, गुलाम मुस्तफा, अजय कुमार श्रीवास्तव, देवनारायण पाठक, मो. यूनुस, पारस नाथ मौर्य मास्टर ट्रेनर सिविल डिफेंस गोरखपुर/बस्ती ने अपने विचार साझा किया, आशीष श्रीवास्तव, प्रताप शंकर पांडेय, आदर्श मिश्रा, विजय कश्यप, विनीत गुप्ता, मो.इजहारुल अंसारी, मनीष प्रकाश मिश्रा, प्रमोद तिवारी, राज पाठक आदि की सहभागिता रही।