हर्रैया में 5.93 करोड़ के आवासीय भवन का शिलान्यास विधायक अजय सिंह ने किया भूमिपूजन

हर्रैया में 5.93 करोड़ के आवासीय भवन का शिलान्यास विधायक अजय सिंह ने किया भूमिपूजन

 

शक्ति शरण उपाध्याय

 

बस्ती। हर्रैया विकास खंड परिसर में 5 करोड़ 93 लाख 71 हजार रुपये की लागत से बनने वाले आवासीय भवन का विधायक अजय सिंह ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सड़क, पुल, संपर्क मार्ग और आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को नई गति मिली है।विधायक ने कहा कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण और आवागमन की सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अमौलीपुर मंदिर का कायाकल्प कराने के साथ ही 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण भी सरकार करा रही है। संसारीपुर सहित क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले हर्रैया क्षेत्र की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर उपेक्षा की शिकायतें सामने आती थीं, लेकिन अब क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।विधायक अजय सिंह ने कहा कि विकास खंड परिसर में बनने वाला आवासीय भवन अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे उन्हें बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी और विभागीय कार्यों के संचालन में भी सहूलियत मिलेगी।इस मौके पर प्रमुख योगेंद्र सिंह, प्रमुख शिरीष पांडेय, खंड विकास अधिकारी विनय द्विवेदी, विधायक प्रतिनिधि सरोज बाबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंगर ओझा सहित विकास खंड के कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।