शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के क्षेत्र में सहयोग करेगा एसवाईएस

बस्ती। शिक्षित युवा संगठन ‘एसवाईएस’ की बैठक पटेल चौक के निकट एक रेस्टोरेन्ट में संस्थापक केसरी प्रसाद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, गरीबी दूर करने के उपायों पर विचार विमर्श करने के साथ ही उसे जमीनी धरातल पर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुये एसवाईएस संस्थापक केसरी प्रसाद और सचिव प्रमेन्द्र कुमार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य पात्र लोगों को विकास के लिये अवसर सुलभ करने, गरीब बेटियों की शिक्षा, विवाह, दहेज रहित विवाह कराने, कुरीतियों को दूर करने हेतु जन जागरण करना है। इस दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। बैठक मंें विनय अम्बेडकर, अभिषेक गुप्ता, आदित्य राना, तीजू प्रसाद यादव, मोहित कुमार, अभिषेक कुमार चौधरी, अवनीश चौधरी, विक्की श्रीवास्तव, कुरबान, इन्द्रासन, सारिक आदिल, संजय निगम आदि उपस्थित रहे।