नियम विरुद्ध युग्मन सूची बनाने के विरोध में तथा पुरानी पेंशन बहाली हेतु अटेवा ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को सौंपा ज्ञापन।

 

 

आज अटेवा जिला इकाई बस्ती ने जिला संयोजक तौआब अली की अगुवाई में जिले आए नगीना से लोकसभा सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय चंद्रशेखर आजाद रावण जी को परिषदीय विद्यालयों के युगमन के विरोध में तथा पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के उपरान्त माननीय सांसद ने आश्वस्त किया कि उक्त दोनों समस्याओं के निराकरण हेतु सदन में बात रखेंगे। तथा उनकी पार्टी सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना की पुनः बहाली करेगी।
ज्ञापन लेने के लिए माननीय सांसद जी का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष तौआब अली ने कहा कि सांसद जी ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को लगातार सदन में उठाते रहे हैं। और आगे भी उक्त दोनों समस्याओं के निराकरण में सहयोग करेंगे।
मंडलीय महामंत्री दीपक सिंह प्रेमी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को मर्ज करने से हजारों विद्यालय बंद हो जाएंगे।जिससे गरीब बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे ।अतः हम मा सांसद जी के माध्यम से इसे रोकने हेतु सहयोग की मांग करते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रादेशिय कोषाध्यक्ष विजेंद्र वर्मा व प्रदेश संयुक्त मंत्री ध्रुव नारायन चौधरी ने संयुक्त रुप से कहा कि पुरानी पेंशन के बिना कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय है। सरकार को इसे तत्काल बहाल करना चाहिए।
जिला मंत्री राहुल उपाध्याय,जिलसंगठन मंत्री कैलाश नाथ,जितेंद्र वरुण,मीडिया प्रभारी फूल चन्द,मो मारूफ ने संयुक्त रूप से कहा कि परिषदीय विद्यालयों के मर्जर से गरीब तबका शिक्षा से वंचित रह जाएगा।
इस दौरान शिव प्रकाश,चंद्र प्रकाश,सुरेंद्र यादव, जावेद इकबाल,रमेश चंद्र गौतम सहित अनेक शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।