बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा बस्ती इकाई की सहभागिता विश्व योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में रही, विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष मुख्य कार्यक्रम स्टेडियम में न हो होकर, मौसम खराब होने के कारण मुख्य कार्यक्रम जीआईसी के बहुउद्देशीय हाल में सम्पन्न हुआ, जिसमें सेक्टर वार्डेन सिविल डिफेंस, नागरिक सुरक्षा बस्ती डॉ कुलदीप सिंह की अगुवाई में वर्तमान और प्रस्तावित सेक्टर वार्डेन, स्वयं सेवकों ने अपना योगदान दिया, डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि विश्व योग दिवस के आयोजन में सहभागिता के लिए उपनियंत्रक गोरखपुर/बस्ती सत्य प्रकाश सिंह से विमर्श के बाद सहायक उपनियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश यादव से बातचीत करके विश्व योग दिवस के एक दिन पूर्व ग्रुप में मैसेज डालकर सबको सूचित करते हुए अनुरोध किया गया था कि विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में सिविल डिफेंस से जुड़े लोग भी सहभागी बनें, फलस्वरुप सेक्टर वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने अपने सहयोगियों, साथियों और वरिष्ठ जनों के साथ विश्व योग दिवस के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई, इस अवसर पर संदीप कुमार, उदयभान वर्मा, कुलदीप सिंह, सत्या पांडेय, भूपेश कुमार सिंह, प्रताप शंकर पांडेय, आषीश श्रीवास्तव, विजय, प्रमोद, आदर्श मिश्रा, गरिमा, मुस्कान, नंदिनी, हरिकृष्ण उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।