लखनऊ में नवाब सलीम खान और नासिर खान अपने समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल, अजय राय ने दिलाई सदस्यता

लखनऊ,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, समावेशी विचारधारा और राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जनहित के संघर्षों से प्रेरित होकर लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता नवाब सलीम खान और मोहम्मद नासिर खान ने आज अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एफ.ए.एस. चर्चिल के नेतृत्व में नवागंतुकों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नवगठित कांग्रेसजनों — जनाब सलीम खान, मोहम्मद नासिर खान, एजाज खान, नितिन प्रजापति और मोहम्मद नदीम — को पार्टी का तिरंगा पट्टा पहनाकर और सदस्यता कार्ड देकर विधिवत सदस्यता दिलाई। उन्होंने सभी नए साथियों को पार्टी की नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध रहने और संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया।इस अवसर पर नवाब सलीम खान के साथ उनके कई समर्थकों ने भी कांग्रेस में आस्था जताई। इनमें प्रमुख रूप से मोहम्मद साजिद, मोहम्मद आमिर सिद्दीकी, कौशल दीवान, मिर्जा आमिल बेग, सुनील कुमार अरोड़ा, मोहम्मद शोएब खान, मोहम्मद शावेज खान, अब्दुल मुबाशिर, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद कासिफ, माज़ खान, जैद अहमद, मुक़्तदिर खान, फुज़ैल अहमद, सलमान खान और तनवीर सिद्दीकी शामिल रहे।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नए साथियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी और जनसरोकारों की लड़ाई को नई ऊर्जा मिलेगी।