*देखना जरा सा तुम भी…!!!*
*देखना जरा सा मुझको भी…!!!*
खुद की उम्र बताता कौन है…?
बतलाओ मुझे जरा सा…?
सुलगती सिगरेट से पूछो जलता कौन है…?
बतलाओ मुझे जरा सा…?
बेहिसाब से उम्र को जाया करते रहेंगे हम,
हर इक पड़ाव पर रिश्तों में आता है कौन…?
बतलाओ मुझे जरा सा…?
हर इक मोड पर रिश्ते निभाता है कौन…?
बतलाओ मुझे जरा सा…?
मै मरने के बाद करूंगा कॉल सबको…!!!
देखते ही मेरे जनाजे में आता है कौन…?
देखना तुम भी जरा सा…?
जनाजे में आ, चिता में देख मुस्कुराता है कौन…?
देखना तुम भी जरा सा…?
उनके ही साथ तुम भी मुस्कुरा लेना जरा सा…!!;
स्वरचित एवं यथार्थ
मुकेश कविवर केशव सुरेश रूनवाल