अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में पुण्य शलोक अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के क्रम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया था जिसमे गिरीश चंद्र यादव राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवम् युवा कल्याण उत्तर प्रदेश, प्रभारी मंत्री अम्बेडकर नगर ने शिरकत किया।मंत्री का आगमन अपने तय समयानुसार हुआ, तदोपरांत उनका स्वागत प्रोफेसर डा मुकेश यादव प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज ने किया, साथ में उप प्रधानाचार्य डॉ उमेश वर्मा एवम् मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित पटेल भी उपस्थित रहे। मंत्री के साथ मंच पर हरिओम पाण्डे वर्तमान एम एल सी एवम् पूर्व सांसद अम्बेडकर नगर, साधु वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष अम्बेडकर नगर, त्रयंबक तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा अम्बेडकर नगर, मिथिलेश त्रिपाठी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, धर्मराज निषाद विधायक कटेहरी, चंद्रप्रकाश वर्मा चेयरमैन अम्बेडकर नगर, यमुना चर्तुवेदी, रमाशंकर सिंह एवम अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरा आडिटोरियम अपने नेता को सुनने हेतू खचा खच भरा हुआ था। इस भव्य समारोह का आयोजन जिला प्रशासन के साथ साथ मेडिकल कॉलेज की क्लचरल कमेटी की देख रेख में हुआ जिसमे डा .पंकज विभागाध्यक्ष चर्म रोग विभाग, डा. पूनम प्रोफेसर पैथोलॉजी डा.शैलजा सहायक आचार्य पैथोलॉजी एवम् डा.निहारिका सहायक आचार्य माइक्रोबायोलॉजी की महती भूमिका रही।