पुलिस एवं एस एस बी और संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति के पास से 42 पेटी नेपाल में निर्मित हेयर ऑयल किया बरामद 

रिपोर्टर बद्री प्रसाद

नौतनवा (महराजगंज) पुलिस एवं एस.एस.बी कि संयुक्त टीम ने कार सवार एक व्यक्ति के पास से 42 पेटी नेपाल में निर्मित हेयर ऑयल बरामद किया।

प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा चलाये जा रहे हैं अवैध तस्करी के रोकथाम के लिए नौतनवा पुलिस एवं एस.एस.बी संयुक्त टीम ने बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप गश्त कर रही थी। गश्त कर रही टीम ने एक आल्टो कार को रोककर जांच करने लगी। जांच कर रही टीम ने कार में रखे 42 पेटी को खोलकर देखने लगे। उक्त पेटी मे नेपाल में बने हेयर आयल बरामद हुआ। उक्त तस्कर नेपाल में बने हेयर आयल को भारत के अन्य शहरों में भेजने के फिराक में था। जांच कर रही टीम ने कार सवार सहित हेयर ऑयल को स्थानीय थाने पर लाकर पूछताछ करने लगी। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान रोहित अग्रहरि कैम्पियरगंज, जिला गोरखपुर के रूप में हुयी।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि एक युवक को आल्टो कार से 42 पेटी नेपाल में निर्मित हेयर ऑयल बरामद किया गया है। बरामद हेयर आयल को 111 कस्टम अधिनियम के तहत कार्यवाही कर नौतनवां कस्टम को सौप दिया।