ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम के लिए लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली 

नौतनवा(महराजगंज)ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करने रविवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में अखंड भारत कि झलक दिखी। सर्व समाज के लोगों ने देश के प्रति समर्पण की भावना दिखायी। लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। वंदे मातरम,भारत माता की जय, जय हिंद का उद्घोष कर रहे थे। यह यात्रा भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में नगर के मुख्य मार्ग होते हुए अटल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुयी। वहां पर पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देश के प्रत्येक के लिए गर्व की बात है। ऑपरेशन सिंदूर जैसी सैन्य कार्यवाही से हमें यह एहसास कराती हैं कि हमारी सीमाए सुरक्षित हाथों में है। यह तिरंगा यात्रा भारतीय सैनिकों के सम्मान में किया गया है। इस यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक तुल बहादुर थापा, ऋषि राम थापा, नर बहादुर राणा, डंम्बर बहादुर गुरूंग, सीताराम अग्रहरि, शत्रुध्न जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरि, सुरेश जयसवाल, अमित जायसवाल, संतोष अग्रहरि,गौतम जोशी,कमलेश अग्रवाल, प्रेम जैसवाल, राजा सिंह,चेतन चौहान, वीरेंद्र मद्धेशिया,अमन कसौधन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।