फंदे से लटकता मिला युवक

दस दिनों से मायके में गई थी पत्नी बस्ती: लालगंज थाना क्षेत्र के परमेश्वरपुर गांव में अपने रिहायसी झोपड़ी के बड़ेर में प्लास्टिक की रस्सी बांध फांदा लगाकर लटक गया। स्वजन ने सुबह जब काम जाने के लिए जगाने पहुंचे तो लटकते देख शोर मचाया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 30 वर्षीय नेबुलाल रात में घर पहुंचे और खाना खा कर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह भोर में गन्ना के खेत की गुड़ाई करने के लिए गांव के लोग जगाने उसके घर पहुंचे और उनके माता से बुलाने को कहें। वह बोली कि बगल के झोपड़ी में सोया है जगा लो। जैसे ही अंदर पहुंचे तो लटकता शव देख ग्रामीण चौंक पड़े। मां मालती देवी ने बताया कि दस दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रात में बाजार से आया और खाना खा कर अपने झोपड़ी में सोने गया। यह सब कैसे हुआ कुछ पता नहीं चल पाया। नेबुलाल तीन भाईयों में सबसे छोटे थे। तीनों अलग रहकर जीवन यापन करते है। अपने पीछे मां, पत्नी व दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।