महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । सी बी एस ई द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में उदया पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। विद्यालय के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे जिले में खुशी की लहर है।
कामर्स स्ट्रीम की छात्रा अदिति पोद्दार ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कामर्स स्ट्रीम में ही दृष्टि मनचंदा ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, हयूमेनटीज स्ट्रीम की रूपश्री पंकज और पारखी आलोक ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उदया पब्लिक स्कूल के कुल 7 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक और 35 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।
प्रथम 10 छात्रों का स्ट्रीम-वार प्रतिशत | क्रम संख्या | नाम | प्रतिशत | स्ट्रीम रैंक| 1 | अदिति पोद्दार | 98.4 | कामर्स| 1 | 2 | दृष्टि मनचंदा | 98.2 | कामर्स | 2 | 3 | रूपश्री पंकज | 98.0 | मानविकी | 3 | 4 | पारखी आलोक | 98.0 | मानविकी | 3 | 5 | अनन्या चतुर्वेदी | 97.8 | मानविकी | 4 | 6 | पलक राव | 96.4 | मानविकी | 5 | 7 | एशिका | 95.6 | बायो | 6 |
| 8 | सुहानी पाण्डेय | 94.8 | मानविकी | 7 | 9 | अदिति दुबे | 94.6 | कामर्स | 8 । 10 | अनिका | 94.4 | बायो | 9 |
| 11 | देवराज | 94.2 | मानविकी | 10 |विद्यालय के छात्रों ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का विवरण इस प्रकार है:
| क्रम संख्या | विषय | अंक | छात्रों के नाम |1 | पॉलिटिकल साइंस | 100 | अनन्या चतुर्वेदी | 2 | इकोनॉमिक्स | 100 | पारखी, दृष्टि मनचंदा | 3 | जियोग्राफी | 100 | पारखी, करीमा | 4 | बिजनेस स्टडीज | 100 | दृष्टि मनचंदा | 5 | साइकोलॉजी | 100 | हुजैफा, उत्कर्ष सिंह, अशिका जायसवाल |
| 6 | केमिस्ट्री | 99 | उत्कर्ष पाण्डेय | 7 | अंग्रेजी | 99 | अदिति पोद्दार, सृष्टि सिंह | 8 | लेखाकर्म | 99 | दृष्टि मनचंदा, अदिति पोद्दार || 9 | बायोल जी | 99 | एशिका जायसवाल |उदया पब्लिक स्कूल के छात्रों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रबन्ध समिति के चेयरमैन डॉ. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, निदेशक सुश्री अपूर्वा त्रिपाठी, प्रधानाचार्य श्री जीवेन्द्र सिंह, वाइस प्रिंसिपल निधी सिन्हा तथा विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों सर्वश्री डॉ. के एस मिश्रा, डॉ. ए के तिवारी, डॉ. डी बी दूबे और विद्यालय के शुभचिंतकों ने सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए रोहित शर्मा, प्रशान्त तिवारी, प्रतिष्ठा शर्मा, तौसीफ हसन, ऋषि कपूर, राजीव शर्मा, सिद्धार्थ शंकर, आर पी सिंह, गोपाल कृष्ण आजाद, शान्ती माधवानी, रूचि विश्वास, रीना त्रिपाठी, अजीत उपाध्याय, अमित तिवारी, परमीत सिंह, कमल प्रधान आदि शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की और छात्रों को भविष्य में और अधिक सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।