10वीं के छात्र अनुराग चौरसिया को 97.16 प्रतिशत अंक तो अनुज कुमार को 95 प्रतिशत और आलोक को 92 प्रतिशत हासिल हुए अंक
12वीं के मयंक मिश्रा को 90.21 प्रतिशत, भूमि पाठक को 87 प्रतिशत एवम् शिवम प्रजापति को 86 प्रतिशत अंक हुए हासिल
मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी ने फूल मालाओं के साथ टॉपर्स को किया सम्मानित सभी छात्र छात्राओं को दी बधाई
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर – जिले के दक्षिणांचल में स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर के नौनिहालों ने इस वर्ष भी सीबीएसई 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के 10वीं के छात्र अनुराग चौरसिया ने 97.16 प्रतिशत अंक हासिल करके एकेडमी का टॉपर बनने का गौरव हासिल किया तो वहीं वहीं 12वीं के छात्र मयंक मिश्रा ने 90.21 प्रतिशत अंक हासिल करके पहला स्थान हासिल किया। 10वीं के छात्र अनुज कुमार ने 95 प्रतिशत, आलोक ने 92 प्रतिशत, अतेब खान ने 91 प्रतिशत और सृष्टि ने 91 प्रतिशत, शिवांश ने 89.5 प्रतिशत, प्रिया ने 89.16, अंशी सिंह ने 89 प्रतिशत और आर्यन कुमार ने 87.30 प्रतिशत अंक हासिल करके टॉप टेन में शीर्ष मुकाम हासिल किया। 12वीं के छात्र मयंक मिश्रा ने 90.21 प्रतिशत अंक हासिल करके एकेडमी का टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। भूमि पाठक को 87 प्रतिशत, शिवम प्रजापति को 86 प्रतिशत, यश भारद्वाज को 84 प्रतिशत, विनय शर्मा को 83 प्रतिशत, पलक पांडेय को 82 प्रतिशत, हर्ष दुबे को 81 प्रतिशत, आकाश यादव को 80.40 प्रतिशत और शबनम सलमानी को 80.20 प्रतिशत अंक हासिल हुआ। एकेडमी के एमडी राकेश चतुर्वेदी ने सभी रैंकर्स छात्र छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि ग्रामीण अंचल की इन प्रतिभाओं ने लगातार बेहतर प्रदर्शन करके अपना, अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने नौनिहालों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी टीचर्स को भी बधाई दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जायेगा। संसाधनों की किसी भी तरह की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पांडेय ने सभी सफल छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की अपेक्षा किया। प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी और वाइस प्रिंसिपल एसएन शुक्ला ने सभी छात्र छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, मायाराम पाठक, हरिश्चंद्र यादव, प्रेम प्रकाश पांडेय, एसएन शुक्ला, कृष्णा मिश्रा, धर्मेंद्र चौरसिया, रविन्द्र कुमार, एके राय, महेंद्र चौधरी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सफल छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।