बस्ती। पैकोलिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा मोटरसाइकिल को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर वाहन स्वामी को सुपुर्द किया। घटना 05 मई 2025 की रात करीब 09:30 बजे की है, जब ग्राम जलेबीगंज से वाहन संख्या UP51AN 8958 गुम हो गई थी। वाहन स्वामी राजेन्द्र कुमार पुत्र रमेश निवासी चकचई, थाना गौर, जनपद बस्ती की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद वाहन को बरामद कर थाना स्थानीय पर बुलाकर राजेन्द्र कुमार को सुपुर्द कर रुकसत किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अवधराज, कांस्टेबल प्रकाश यादव और प्रिंस कुमार सिंह की सक्रिय भूमिका रही।