नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

 

डालिम्स सनबीम स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रा-2026’ में दिखी नन्हे सितारों से लेकर किशोर प्रतिभाओं तक की चमक, अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

 

टांडा (अम्बेडकरनगर) एनटीपीसी टांडा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रा-2026’के पहले दिन शनिवार ओर दुसरे दिन रविवार को विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। सरगम ऑडिटोरियम में मौजूद अभिभावकों ने तालियों के साथ बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरा सभागार उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती विनीता सिन्हा और विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित अरोड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनके सर्वांगीण विकास में सांस्कृतिक गतिविधियों की भूमिका पर जोर दिया गया।एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख राजीव कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां भी जरूरी हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं।बच्चों की प्रस्तुतियों और उनके आत्मविश्वास ने दर्शकों को प्रभावित किया। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में शिक्षा, संस्कार और उचित मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही अनुशासन, सहयोग और सामूहिक सहभागिता की सीख भी देते हैं।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित अरोड़ा ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, अभिभावकों सस्टेनेबिलिटी विद्यालय के सभी टीचरों खास कर डांस टीचर शालिनी श्रीवास्तव,राज श्रीवास्तव और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें आगे भी पूरे उत्साह, मेहनत तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में विद्यालय परिवार के साथ अभिभावकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को मिली सराहना बच्चों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति भी आभार जताया।कार्यक्रम में एनटीपीसी के महाप्रबंधक प्रमोद गोयल,सीआईएसएफ के उप कमांडेंट विनय कुमार,एनटीपीसी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी मनीषा पांडेय,मानव संसाधन प्रमुख सिद्धार्थ मंडल सहित,उपमहाप्रबंधक मानव संसाधन अनुराग सिन्हा एनटीपीसी के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।