रख हौसला वो मंजर भी आएगा प्यासे के पास चलकर के समंदर भी आएगा थककर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा। रुधौली क्षेत्र के ग्राम पिपरा रहीम के किसान सोमई यादव अपने अथक मेहनत व परिश्रम से तीनों बेटों को पढ़ा करके शिक्षक बनाकर समाज में संदेश दिया कि प्रतिभाएं संसाधनों का मोहताज नहीं होते। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा राजकीय आईटीआई अनुदेशक भर्ती परीक्षा का परिणाम जैसे जारी हुआ किसान परिवार के सबसे छोटे बेटे श्याम भवन यादव का चयन वेल्डर अनुदेशक के पद पर हुआ। मौजूदा समय वह राजकीय आईटीआई खलीलाबाद में संविदा पर अनुदेशक के पद पर कार्यरत है।ये हरिदास चौधरी इन्टरमीडिएट कालेज रामबारी से हाईस्कूल उत्तीर्ण कर महामाया तथागत गौतम बुद्ध राजकीय पालीटेक्निक सिद्धार्थनगर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी कर एनएसटीआई हैदराबाद से सीटीआई का प्रशिक्षण प्राप्त किया। गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।
सोमई यादव के बड़े बेटे राम भवन यादव जिले के रुधौली ब्लॉक में जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक व दूसरे नंबर के पुत्र त्रिभुवन यादव साऊघाट ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर पहले से कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। राम भवन यादव ने बताया कि माता-पिता व दोनों बड़ी बहनों के अथक प्रयास और हम लोगों की कड़ी मेहनत से यह संभव हो पाया। शिक्षा का अलख जगा कर राष्ट्र व समाज के उत्थान में सर्वोत्तम योगदान देंगे। माता-पिता के सपने पूरे हुए। श्याम भवन यादव ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता गुरुजनों एवं बड़े भाईयों-बहनों को दिया। इस मौके पर रविशंकर यादव प्रबंधक बृजेश चौधरी प्रधानाचार्य,राम सुबाष वर्मा प्रधानाचार्य दुर्गेश यादव अमरजीत यादव रामकुमार शिवरतन बंश बहादुर परशुराम यादव संदीप यादव धर्मेंद्र यादव अजय यादव अखिलेश इत्यादि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।