अयोध्या के संत महंत एकनाथ महाराज ने कश्मीर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । अयोध्या के प्रमुख संत और ओजस्वी फाउंडेशन के अध्यक्ष महंत राजर्षी महंत एकनाथ महाराज ने कश्मीर के पाल गांव में हुए आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को भारत के लिए “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक क्षण” बताया है।
महंत एकनाथ महाराज ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आतंकी हमलावरों ने धर्म और पहचान के आधार पर निर्दोष लोगों की हत्या की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पीड़ितों से उनके कपड़े उतरवाकर उनकी धार्मिक पहचान की पुष्टि की गई और फिर उन्हें निर्ममता से गोली मार दी गई। इस जघन्य कृत्य की निंदा करते हुए महंत एकनाथ महाराज ने देश की सेकुलर राजनीति पर भी कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसे दलों के वे नेता जो हमेशा आतंकवाद को धर्मविहीन बताते आए हैं, इस हमले ने उनके दावों की पोल खोल दी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जब आतंकी धर्म और मजहब देखकर लोगों को मार रहे हैं, तो यह कहना कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, सरासर झूठ है।
महंत एकनाथ महाराज ने आगे कहा कि हिंदू समाज को अब जागना होगा और अपने वोट की शक्ति को पहचानना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक वोट में इतनी ताकत होती है कि वह सरपंच से लेकर प्रधानमंत्री तक बना सकता है और देश की दिशा तय कर सकता है।
उन्होंने हिंदू समाज से अपील की कि वे अब और चुप न रहें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी सुरक्षा और अस्तित्व के लिए एकजुट हों। महंत एकनाथ महाराज ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।