नौतनवा ( महराजगंज )कस्बे के बाल्मीकि नगर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर (मचाहे बाबा की कुटी) के जीणोद्धार के क्रम में धर्मशाला निर्माण कार्य का भूमि पूजन वैदिक मंत्रों के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री राम जानकी मंदिर (मचाहे बाबा की कुटी) में वंदन योजना के अंतर्गत 2 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।
विशिष्ट अतिथि रहे नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मर्चाहे बाबा की कुटी के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री, माननीय नगर विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक को धन्यवाद देते है।
क्षेत्रीय विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा भूमि पूजन कर धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अशोक गुप्ता,प्रमोद गौतम,संजय पाठक,राकेश जायसवाल,सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, अनिल जायसवाल,संदीप कुमार सरोज अधिशासी अधिकारी,अजय अग्रहरि,गोपाल जयसवाल, सुनील अग्रवाल, संदीप वर्मा, मनमोहन सहित अन्य लोग उपस्थित है।