एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

 

बस्ती: एक बड़े मामले में, एक लेखपाल को पांच हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार निरोधक टीम बस्ती द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दिलाने के नाम पर घूस मांग रहा था। मंगलवार दोपहर जब लेखपाल ने घूस की रकम ली, तो भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लेखपाल के खिलाफ कोतवाली थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जनपद के भानपुर तहसील में तैनात लेखपाल अभिनव ओझा निवासी ग्राम रजौली, थाना हर्रैया को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया। लेखपाल की ओर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर लालगंज थानाक्षेत्र के परेवा गांव निवासी जितेन्द्र मौर्य ने रिश्वत की रकम मांगी थी। मामला पीड़ित के द्वारा एंटी करप्शन टीम को बताया तो एंटी करप्सन के अधिकारियों के रणनीति के मुताबिक मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम कलक्ट्रेट स्थित भूलेख कार्यालय पर पहुंच गई। जहां लेखपाल के पहुंचने पर पीड़ित जितेन्द्र ने जैसे ही उसे रुपये थमाए। मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों 5000 रुपये समेत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी लेखपाल को सदर कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ की।

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर ने बताया की लेखपाल को रिश्वत लेते और रंगे हाथों पकड़ा गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।