पिकअप से दो गोवंशी बरामद, गो तस्कर फरार

बस्ती: परशुरामपुर पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के मेंढइया शुक्ल गांव के पास नहर के रास्ते से गो-तस्करों की घेराबन्दी की। इस दौरान पुलिस को चकमा दे कर वाहन चालक व गो तस्कर फरार हो गए। मौके से पुलिस ने पिकअप पर लदे दो गोवंशी पशु को पुलिस ने बरामद कर निराश्रित को आश्रय स्थल पर सुपुर्द किया गया। बरामद पिकअप यूपी 22बीटी 6658 नंबर अतर सिंह बकनौरी बाराखास रामपुर उत्तर प्रदेश के नाम से पंजीकृत है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक व गो तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।