बस्ती: अदालत के आदेश पर कलवारी पुलिस ने पुलिस ने आरोपित राघवेन्द्र निवासी रोहीपुर (भेड़िहा) व परशुराम निवासी भेड़िहा के खिलाफ केस जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर घटना छानबीन शुरू कर दी है भेड़िहा निवासी दर्शना देवी का आरोप है कि उनके पति नन्दलाल को बीते 14 दिसंबर 2024 को डड़िया चौराहे पर पैसे के लेनदेन की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा व धमकाया। इसके बाद 17 दिसंबर की रात नौ बजे उनके घर पर चढ़कर उन्हें, उनके बेटे कृपाशंकर व पति नंदलाल को अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। चोट लगने से वह बेहोश हो गईं।