बस्ती:: शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में 8.53 लाख की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर जालसाजों ने पीड़ित व्यक्ति के बैंक खाते से आठ लाख 53 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। ठगी की जानकारी होने पर घटना की शिकायत साइबर सेल में की गई। साइबर अपराधा थाना ने धोखाधाड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पास फोन कर शेयर मार्केट में निवेश का आफर दिया गया। पीड़ित ने अलग-अलग तारीख में कुल आठ लाख 53 हजार रुपया बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दिया। लेकिन जब निवेश किए गए पैसे को निकालना चाहा तो फ्राड की जानकारी हुई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पडताल शुरू कर दी गई है।