अनुराग लक्ष्य, 14 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
अच्छी खबर यह है कि मुंबई मनपा द्वारा पन्द्रह अप्रैल से वृक्ष संजीवनी अभियान चलाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
मनपा के उद्यान अधीक्षक जितेंद्र परदेशी ने कहा है कि वृक्ष पुनरोद्धार अभियान हरित संपदा को बनाए रखने के लिए एक औपचारिक स्वच्छता अभियान नहीं है बल्कि यह एक ऐसा आंदोलन है जो पेड़ पौधों और वृक्षों को पुनर्जीवित करने के लिए जन भागीदारी से उभरेगा और समाज को हरियाली से भर देगा।
आपको बताते चलें कि मनपा ने अपनी सीमा के भीतर पेड़ों के संरकछड़ के लिए 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक वृक्ष संजीवनी अभियान 2,0 चलाएगा, और इस अभियान का उद्देश्य मुंबई में सड़क के किनारे लगे पेड़ों को पुनर्जीवित करना और उनका स्वास्थ्य बनाए रखना है।
मुंबई मनपा प्रशाशन द्वारा समय समय पर इस तरह के अभियान चलते रहते हैं। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किस तरह वृक्ष संपदा को और समृद्ध किया जा सकता है। इसी लिए वृक्ष संजीवनी अभियान शुरू किया गया है। मनपा ने सबसे पहले यह अभियान 2022 में शुरू किया था।