11 वर्षीय बालक लापता

बस्ती: गौर थानाक्षेत्र के वार्ड न0.तीन पटेल नगर बभनान से 11 वर्षीय बालक के लापता होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने बालक के पिता श्यामू की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।