बस्ती: परशुरामपुर थानाक्षेत्र के चौरी बाजार में सोमवार की रात दरवाजे का ताला काट कर ढाबे में चोरी की घटना सामने आई है। राजकुमार कस्बे में ढाबा चलाते हैं। रविवार को नवरात्र के भंडारे में शामिल होने गए थे। सोमवार की सुबह जब वह ढाबे पर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा था। गैस सिलिंडर, पंखा, फ्रिज, बर्तन गायब थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।