
Basti
ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल सिहारी बस्ती में आज भव्यता के साथ मनाया गया छात्रों एवं छात्राओं का सम्मान समारोह ।ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल में आज सत्र 2024-25 के टॉपर्स को मेडल,ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर प्रबन्धक सन्तोष श्रीवास्तव ने ऐसे सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया और नए सत्र की अग्रिम शुभकामनाएं दी।अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने सभी बच्चों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और नए सत्र के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रबन्धक राजेश आर्या और कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश नारायण ने सभी बच्चों को नए सत्र की अग्रिम शुभकामनाएं दी । इस सम्मान समारोह का संचालन प्रधानाचार्य मो सैफ ने किया और बच्चों को प्रोत्साहित किया ।