दो स्थानों पर महिला के साथ छेड़खानी

बस्ती: पैकोलिया व सोनहा थानाक्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में महिला के साथ छेड़खानी की घटना सामने आई है। पेकोलिया पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर. राधेश्याम वर्मा उर्फ आर्यन वर्मा पुत्र राम बहाल वर्मा निवासी मैभिया (पकड़ीजप्ती) थाना पैकोलिया के खिलाफ व सोनहा पुलिस ने महिला की तहरीर पर चन्दन चौहान निवासी ग्राम बड्डार नानकार थाना सोनहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।