मुंडेरवा स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम दीक्षापार निवासी आदित्य शुक्ल ने राष्ट्रीय स्तर पर थीम्स मूट कोर्ट कंपटीशन में राम मंदिर के मुद्दे पर कई राउंड की प्रतियोगिता के उपरांत पुणे (महाराष्ट्र) में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में कुल 26 टीमों का चयन किया गया था। सभी टीमों को मुंबई में आमने-सामने राम मंदिर के मुद्दे पर कंपटीशन कराया गया। तत्पश्चात आदित्य शुक्ल के नेतृत्व में टीम को प्रथम विजेता घोषित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त होने पर उच्च न्यायालय मुंबई कें सेवानिवृत्ति न्यायाधीशों ने परिणाम की घोषणा करते हुए एक लाख रुपए के पुरस्कार से सम्मानित किया।
बताते चलें कि क्लैट के माध्यम से विभिन्न नेशनल यूनिवर्सिटी में एलएलबी में अध्यनरत छात्रों का थीम्स मूड कोर्ट कंपटीशन कराया गया था जिसमें अधिकांश: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रारंभिक स्तर पर ऑनलाइन कंपटीशन कराया गया तत्पश्चात परिणाम की घोषणा के आधार पर 26 टीमों का चयन किया गया और सभी विजेता टीमों कों पुणे में आमंत्रित किया गया। आमंत्रण के दौरान नेशनल लॉ कॉलेज उड़ीसा की तरफ से बस्ती जनपद के ग्राम दीक्षापार निवासी आदित्य शुक्ल पुत्र उमाकांत शुक्ल को राम मंदिर के मुद्दे पर तथ्य परक सार्थक तर्क प्रस्तुत करने पर थीम्स मूट कोर्ट कंपटीशन में मुंबई उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश अंबा दास जोशी और जी०ए० स्नैप द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एक लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम में अमितांशु राठ, व प्रत्यक्ष मोहती भी शामिल रहें। आदित्य शुक्ला की हाई स्कूल व इंटर की शिक्षा सेंट बेसिल स्कूल से हुई और क्लैट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत वर्ष 2024 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा में प्रवेश हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, मंत्री बालकृष्ण ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, बनकटी ब्लाक अध्यक्ष सुरेश गौड़, हृदय विकास पांडे, अशोक पांडे सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया। और बच्चे की उज्जवल भविष्य की कामना की।
Post Views: 177