लेखपाल ने दो नामजद, अन्य अज्ञात लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा

 

बस्ती।राजस्व लेखपाल हरि सिंह ने कटरा डमरूआ निवासी सर्वेश्वर यादव, बंधुआ निवासी अनिल यादव पर राजस्व टीम द्वारा गनेशपुर स्थित गाटा का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान आपस में विवाद करते हुए आमादा फौजदारी हो जाने, अनिल यादव द्वारा राजस्व टीम के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वाल्टरगंज थाना पर दी गई तहरीर में कहा है कि विवाद में कुछ हथियारबंद लोग भी शामिल थे, जिसके कारण स्थलीय निरीक्षण पूरा नहीं हो पाया। मामले में तहरीर के आधार पर दोनो नामजद व कुछ अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।