बस्ती। गौर थाना क्षेत्र निवासी दलित महिला को नौकरी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि नगर पंचायत बभनान के एक वार्ड निवासी संदीप गुप्ता ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे शारीरिक सम्बन्ध बनाए। जब उसने नौकरी की बात की तो उसे जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए रवाना किया।