Basti
बस्ती: परसरामपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रिवाल्वर (सिक्सर) के साथ युवक को पुलिस ने गौरा पांडेय गांव के निकट से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। आरोपित अजीत कुमार पांडेय पुत्र रामसुख पांडेय निवासी परसपुर थाना परसरामपुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की है। एसएचओ दिनेश चन्द्र चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पहले से ही धमकी, मारपीट, दलित उत्पीड़न का दो मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम मे रितुन्जय यादव, मुनीन्द त्रिपाठी, पकज कुशवाहा, अमित कुमार झा, गोपाल राय व सौरभ सिंह शामिल रहे।
Post Views: 145