बस्ती: एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि ने राहुल अपहरण कांड के मामले में मंगलवार को पत्रावली अदालत में पेश हुई। इस प्रकरण में गवाही नहीं होने पर सुनवाई की अगली की तारीख कोर्ट ने 27 मार्च तय किया है। अदालत से भगोड़ा घोषित पूर्वमंत्री अमरमणि त्रिपाठी, शिवम उर्फ रामयज्ञ एवं नैनी शर्मा की पत्रावली न्यायालय द्वारा बहुत पहले मूल पत्रावली से अलग कर दी गई थी। न्यायालय में राहुल के भाई कृष्णमुरारी का बयान गवाह के रूप में पहले दर्ज किया जा चुका है। सुपुर्दगी के गवाह शिवा का बयान भी कोर्ट में हो चुका है। अब अगली सुनवाई 27 को होगी।