लवकुश सिंह
बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य ) सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में आज आचार्यों और कर्मचारियों का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। मंच पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह के साथ विद्यालय के पूर्व_प्रधानाचार्य श्री अरविन्द सिंह जी की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह ने आचार्यों को होली की बधाई दी। सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली मनाई। होली मिलन समारोह में विद्यालय के संगीताचार्य श्री प्रकाश चौबे और वायुनन्दन मिश्र ने होली गीत प्रस्तुत किये।
अपने संबोधन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह जी ने एकता और भाईचारे के प्रतीक इस होली पर्व को शालीनता के साथ मनाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जिस प्रकार आज सभी लोग एक रंग में रंग गए हैं, इस प्रकार एक साथ मिलकर विद्यालय के विकास में निरंतर लगे रहेंगे।
विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल गाडिया जी, प्रबन्धक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री प्रहलाद मोदी जी ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर आचार्य और कर्मचारियों को मिष्ठान्न और अंगवस्त्र प्रदान किया गया और लोगों ने गुझिया खाकर मुंह मीठा किया। सभी आचार्य बंधुओं ने भी सभी को अबीर गुलाल लगाकर विद्यालय के सभी आचार्य / कर्मचारियों को होली उत्सव की बधाई दी।