होलिका दहन स्थलों का किया निरीक्षण
बहराइच 13 मार्च। आसन्न होली एवं रमज़ान त्योहार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा लोक व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, नगर कोतवाल राजेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ शमशेर बहादुर सिंह व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस एवं पीएसी जवानों के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण कर नगरवासियों को सुरक्षा का एहसास कराया।
डीएम व एसपी ने पुलिस व पीएसी जवानों के साथ पीपल तिराहा से गुदड़ी चौराहा, ट्रांसफार्मर चौराहा, बशीरगंज चौराहा, राम लीला मैदान, चांदपुरा चौराहा, गुल्लाबीर मन्दिर, दरगाह शरीफ, छावनी चौराहा, अस्पताल चौराहा इत्यादि क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर आयोजकों के साथ वार्ता कर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः