गाली देने से मना करने पर मारने के लिए दौड़ाने का आरोप

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के बयार पुरे गुमान निवासी राजमनी पाठक ने डीही की जमीन कब्जेदारी को लेकर गाली देने, मना करने पर मारने के लिए दौड़ा लेने का गांव निवासी चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि डीही की जमीन की कब्जेदारी को लेकर प्रदीप पाठक, उसके भाई नवनीत पाठक, शीतला पाठक व एक अन्य घनश्याम पाठक ने गाली दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो लाठी, डंडा लेकर आरोपियों ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। उनसे बचने के लिए ज बवह भाग कर घर में छिप गया तो आरोपियों ने ईंट पत्थर चलाए और जान से मारने की धमकी दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।