कुदरहा ब्लाक पर समूह की महिलाएं हुई सम्मानित

 

कुदरहा, बस्ती। ब्लाक सभागार में उत्कृष्ट कार्य व नए सदस्य बनने वाली समूह की महिलाओं को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज व बीसीपीएम जय प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। उहोंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समूह की महिलाएं अपने बल पर आत्म निर्भर बान रही है। काम करने में अब पुरुषों से कहीं आगे है। आजीविका मिशन ने ग्रामीण महिलाओं में बड़ी तेजी से उद्यमिता में विकास हुआ है। कार्यक्रम में रेनू, निर्मला,  कमलावती, आलिया खातून, राधा,  सुंदरी, चंद्रकला, संगीता, चांदनी, नीलम, शीला आदि को प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

      इस मौके पर पंकज पांडे, समजीत, लल्लन, दीपक श्रीवास्तव, राहुल कुमार, दोस्त मोहम्मद, बालेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।