

अनुराग लक्ष्य 9 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मुंबई वासियों के लिए बहुत खुशी की बात है क्योंकि अब रानी बाग अत्यंत अत्याधुनिक होने जा रहा है जिसमें आपके बच्चे आपका परिवार और आप खुद इसका सुखद नज़ारा अपनी आंखों से बहुत जल्द ही देख सकते हैं।
जी हाँ, आपको बताते चलें कि मुंबई में भायखला स्थित वीर जीजा माता वनस्पति एवं प्राणी उद्यान , जिसे हम सब रानीबाग के नाम से भी जानते और पहचानते हैं। निकट भविष्य में अब उसमें आप खुली डबल डेकर बस पार्क सफारी का आनंद उठा सकेंगे। लंदन की बसों की तर्ज पर इस पहल को लागू किया जाएगा। इसी लिए अब रानीबाग में पंछियों और जानवरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
इसी के साथ अब इस पार्क में सिंगापुर की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक्वेरियम भी बनाया जाएगा। इसके लिए लगभग 60 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की योजना है। बच्चों के लिए शुरू की जा रही इस बस में एक बार में 10 से 12 बच्चे बैठ सकेंगे। बस पूर्णतया बैटरी द्वारा संचालित होगी , ताकि ध्वनि या वायु प्रदूषण न होने पाए।
रानी बाग में इस वक्त पेंगुइन के आने के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि भी हुई है। जिसकी वजह से प्रशाशन की आय भी बढ़ी है।