लखनऊ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर समिति, ईको गार्डन, कैलाशपुरी आलमबाग ने मंदिर के वैतनिक पुजारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए डीएम लखनऊ से शिकायत की है। समिति के अनुसार, पुजारी ने मंदिर समिति को अंधेरे में रखते हुए अपना आधार कार्ड बनवा लिया, जिसकी अब जांच प्रशासन द्वारा कराई जा रही है।समिति के महामंत्री नव्व संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि यह पुजारी मूल रूप से बाराबंकी का रहने वाला है और उसने समिति को बिना सूचित किए आधार कार्ड बनवाया। इस मामले की शिकायत डीएम कार्यालय में की गई थी, जिसके बाद जांच का मामला आलमबाग थाने को भेज दिया गया है।समिति के संरक्षक ने यह भी जानकारी दी कि मंदिर में पहले भी कुछ सदस्यों द्वारा वित्तीय गड़बड़ियां की गई थीं। इस मामले में भी जांच की मांग की गई थी, जिससे मंदिर प्रशासन में पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में किसी तरह की अनियमितता न हो।फिलहाल, प्रशासन इस पूरे मामले की जांच कर रहा है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।