लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन माननीय जनपद न्यायाधीश नव्व बबीता रानी ने किया, जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नव्व मीनाक्षी सोनकर (अपर जिला जज) के निर्देशन में यह लोक अदालत विभिन्न न्यायालय परिसरों में संपन्न हुई।जनपद न्यायालय लखनऊ के साथ-साथ मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण, पारिवारिक न्यायालय परिसर, वाणिज्यिक न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट और समस्त तहसीलों में भी लोक अदालत का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर वादकारियों को त्वरित और सुलभ न्याय प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया।राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत आज 08 मार्च 2025 को मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं जनसुविधा कैंप का आयोजन भी किया गया। इसका संयुक्त रूप से आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ और विनायक ग्रामोद्योग संस्थान के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्घाटन फीता काटकर माननीय जनपद न्यायाधीश नव्व बबीता रानी ने किया।स्वास्थ्य शिविर में अपोलो अस्पताल, मैक्स अस्पताल, मेदांता अस्पताल, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, बलरामपुर अस्पताल और बाबू बनारसी दास डेंटल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादकारियों ने नि:शुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सदस्य सचिव नव्व संजय सिंह, अपर जिला जज कु० मंजुला सरकार, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महामंत्री नव्व बृजभान सिंह भानु सहित समस्त न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।लोक अदालत और स्वास्थ्य शिविर के दौरान वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ पत्रकार नव्व अजीज सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, जमील मालिक, शबाब नूर, फहीम खान और मो. अरशद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के साथ-साथ जनसुविधाओं को बढ़ावा देना था। बड़ी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया और लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निस्तारण कराया