बी.एन.के.बी.पी. जी.महाविद्यालय अकबरपुर में छात्रा सर्वेक्षण अभियान चलाया गया

अम्बेडकरनगर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा दिल्ली में आयोजित होने वाले “छात्रा संसद“ के निमित्त अकबरपुर के बी.एन.के.बी.पी. जी.महाविद्यालय में “छात्रा सर्वेक्षण अभियान” चलाया गया।जिसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अंजली तिवारी , महाविद्यालय छात्रा सह प्रमुख आँचल यादव अन्य छात्रा कार्यकर्ता बहनों ने इस अभियान का हिस्सा बनने के लिये प्रेरित किया तथा छात्राओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए आग्रह किया।