अमर शहीद सिंह स्टेडियम परिसर में ग्रीन वैली एकेडमी का वार्षिक खेलकूद समारोह पुरस्कार वितरण के साथ हुआ सम्पन्न 

बस्ती। अमर शहीद सिंह स्टेडियम परिसर में ग्रीन वैली एकेडमी का वार्षिक खेलकूद समापन समारोह पुरस्कार वितरण के साथ सम्पन्न हुआ। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी जगदीश शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। खेल से जीवन में अनुशासन और उपलब्धियां दोनों आती है। एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी, खो खो ,क्रिकेट, लेमन रेश, फ्राग रेश, स्पून रेश, जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जूनियर वर्ग की कबड्डी में कप्तान अंशिका सिंह के नेतृत्व में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजयी हुई जबकि क्रिकेट में कप्तान अंश गौतम के नेतृत्व में विवेकानंद टीम विजित हुई। प्राथमिक वर्ग के खो खो में अराध्या गौतम, शिखर उपाध्याय की टीम को सफलता मिली। प्रतियोगिता में आकर्षण का केन्द्र रहे नन्हे मुन्ने नर्सरी के छात्र बाल संग्रह में ओमी सिंह प्रथम आरोही द्वितीय व अलीशा तृतीय स्थान पर रहे। वही फ्राग रेश में आदविक प्रथम परी द्वितीय अग्रिमा तीसरे स्थान पर रही। सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय परिवार द्वारा मेडल व शील्ड देकर उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मानव जीवन भी एक खेल है जिसमें उतार चढ़ाव हमेशा बना रहता है दोनों अवस्था में धैर्य बनाये रखना हमारी पूंजी है। कार्यक्रम का संचालन रूचि श्रीवास्तव और शिव कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया। शशि श्रीवास्तव, महिमा, खुशबू, प्रीति, राजेश विश्वकर्मा, अवनीश त्रिपाठी, काजल, श्रेया शुक्ल की भूमिका विशेष रही।