बच्चों के विवाद को लेकर मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के पिकौरा भट्ट निवासी अनीता पत्नी नान्हू शर्मा ने आपसी विवाद को लेकर मारने पीटने, गाली व जान से मारने की धमकी देने का चार लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बच्चों की आपसी बात को लेकर घनश्याम, उसके भाई कन्हैया, उमेश शर्मा व एक अन्य पन्नालाल ने उसे व परिवार के अन्य लोगों को गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।