रंजिशन मारने पीटने में तीन पर मुकदमा

 

बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेलवा किशुनपुर निवासी शालूराम गुप्ता ने गांव निवासी एक परिवार के तीन लोगों पर आपसी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपनेनल पर पानी भरने गया था। पानी भरने की बात को लेकर अनायास ही गांव निवासी बलदेव ने उसे गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो आरोपी, उसकी पत्नी विमला, पुत्री गीता ने मिलकर उसे मारा पीटा, गाली औश्र जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।