बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के मामले में गांव के ही एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़िता की मां ने गांव निवासी रज्जा पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी नाबालिग बेटी को रास्ते में रोक कर मुंह दबाकर छेड़खानी करने की कोशिश की। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।