नहर किनारे गड्ढे में मिला अधेड का शव

 

बस्ती।सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव के सीवान से गुजर रही सरयू नहर के किनारे स्थित खेत के पास गड्ढे में एक अधेड का शव पाया गया। उसके शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई और वस्त्र नही था। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव की पहचान कराए जाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। देर शाम तक शव की पहचान नही हो पाने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के अनुसार नरखोरिया गांव की कुछ महिलाएं शुक्रवार को भोर में करीब पांच बजे शौच के लिए सरयू नहर खण्ड -4 के नहर की ओर निकली थी। जहां उन्होंने गड़ढे में एक अधेड का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर चौकी प्रभारी असनहरा जयविंद यादव, एसओ मोती चन्द, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आस पास के लोगों से शव की शिनाख्त कराया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। चौकीदार रामसुरेश की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच प़डताल किया।
असनहरा चौकी प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम के उपरान्त तीन दिनों तक शव की पहचान कराने के लिए उसे जिला अस्पताल के मर्चरी में रखा जाएगा।