,,,
खुशखबरी ,,,
जुहू में महाडा परियोजना की जल्द ही होगी शुरूआत,,,
अनुराग लक्ष्य, 25 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
आप सोचें कि जुहू जैसे इलाके में फिल्म स्टार्स से लेकर मुंबई की तमाम बड़ी हस्तियाँ जहां रहती हों, वहां अगर आपको भी रहने को मिल जाए तो कैसा लगेगा। अब एक आम आदमी भी जुहू में मकान खरीद सकेगा।
जी हाँ, आपने सही सुना, क्योंकि महाराष्ट्र आवास एवं प्रदेश विकास प्राधिकरण / महाडा / जुहू क्षेत्र में एक प्रमुख आवास परियोजना लागू करने जा रहा है। महाडा ने डेवलपर से आठ एकड़ भूखंड का कब्ज़ा प्राप्त कर लिया है। अब यहां पर आम आदमी के लिए आवास योजना लागू की जाएगी।
आपको बताते चलें कि जुहू जैसे इलाके में इस आठ एकड़ वाली ज़मीन को एक डेवलपर ने झोपड़ पट्टी पुनर्वास के नाम पर हड़प लिया था जो अब महाराष्ट्र आवास एवं प्रदेश विकास प्राधिकरण महाडा के स्वामित्व में है। साथ ही महाडा के बांद्रा विभाग ने भूखंड पर अपना कब्ज़ा ले लिया है। जिससे अब रास्ते आसान हो गए हैं और शीघ्र ही जुहू जैसे इलाके में अब आम आदमी के रहने के सपने भी साकार होंगे।