तीर्थ यात्रियों से भरी बस स्कॉर्पियो बचाने के चक्कर में डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा होने से टला

Basti

बस्ती आज दिनांक 18/02/2025 को समय करीब 3:20 बजे तहसील हरैया के सामने अयोध्या से बस्ती लेने पर बस संख्या BR50P2391 चालक सुरेंद्र यादव पुत्र हरिराम यादव उम्र करीब 40 वर्ष जो बिहार के मधुबनी से तीर्थ यात्रियों का भरकर जो संख्या में 44 है जो अयोध्या घूम कर अपने घर की ओर जा रहे थे तहसील हरैया के सामने एक अज्ञात स्कॉर्पियो द्वारा अचानक ब्रेक लगने से अनियंत्रित होकर बस डिवाइडर पर चढ़ गई तथा स्कॉर्पियो मौके से बचकर निकल गई।बस चढ़ने के उपरांत किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई सारे तीर्थ यात्री सुरक्षित है बस की बोनट क्षतिग्रस्त हुई है।सभी तीर्थ यात्री ग्राम बनरझूला थाना घोगडीहा जिला मधुबनी के आस पास के है ।बस को ड्राइवर और अन्य लोगों की मदद द्वारा डिवाइडर से उतारा जा रहा है ।मौके पर यातयात सुचारू रूप से चल रहा है।शांति व्यवस्था बनी हुए है।