बस्ती। बनकटी स्थित श्री सूर्य बक्श पाल इंटर कॉलेज बनकटी बस्ती में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अजीत मणि त्रिपाठी,उमेश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य उर्वशी दूबे, जया शुक्ला, मंदाकिनी पाल, पारुल पाल बीपी यादव, चांदनी शुक्ला, प्रभाकर, सीपी चौधरी, राधेश्याम पांडेय एवं रवि श्रीवास्तव ने मां सरसस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा गणेश वंदना,सरसस्वती वंदना,स्वागत गीत सहित अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि अजीत मणि त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने इस विद्यालय में जो ज्ञान, अनुशासन और अनुभव प्राप्त किया है, वह आपको जीवन के हर मोड़ पर मार्गदर्शन देगा। आपकी मेहनत, लगन और उत्साह देखकर हमें गर्व महसूस होता है। हमें विश्वास है कि आप सभी अपने जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छूएंगे।
प्रधानाचार्य उर्वशी दूबे एवं उमेश श्रीवास्तव ने कहा की एक अच्छा शिक्षक मोमबत्ती की तरह होता है, वह दूसरों के लिए रास्ता रोशन करने के लिए खुद को जला देता है। शिक्षण को हमेशा एक महान पेशे के रूप में माना जाता रहा है। कोई भी अच्छा शिक्षक अपनी सफलता और प्रयास के बारे में नहीं सोचता वह हमेशा अपने छात्रों के वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखता हैं।
विदाई अवसर पर मुख्य रूप से समस्त छात्र छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।