ढाबे पर खड़ी कार से नकदी व जेवर चोरी

बस्ती: पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के महुडर स्थित हरिओम ढाबा पर खड़ी कार से अज्ञात चोरों ने नकदी व जेवर साफ कर दिए। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित नागेन्द्र सिंह ने बताया कि वह गाजियाबाद से गोपालगंज बिहार जा रहे थे। ढाबे पर अपनी गाड़ी खड़ी करके नाश्ता करने गए थे। जब वह वापस लौटे तो उनके कार का शीशा टूटा मिला। गाड़ी में रखे 80 हजार कैश और लाखो रुपये मूल्य के जेवर गायब थे।
मामले की विवेचना कर रहे एसआई राकेश पासवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। गाड़ी सीसी कैमरे के जद में नहीं खड़ी थी इस नाते चोरी की घटना का फुटेज नहीं मिल सका है। फिर भी घटना के अनावरण के लिए प्रयास किया जा रहा है।