नौतनवा (महराजगंज) पुलिस, वन विभाग एवं एस.एस.बी कि संयुक्त टीम ने पिकअप पर लदे 13 बोटा लकड़ी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गयी।
मिली जानकारी के अनुसार सम्पतिहा पुलिस, वन विभाग एवं एस.एस.बी कि संयुक्त टीम ने सम्पतिहा चौराहे पर गाड़ियों की सघन जांच कर रही थी। जांच कर रही थी टीम ने UP 56 AT 5053 पिकअप को रोककर जांच करने लगी। जांच के दौरान उसमें 13 बोटा लकड़ी बरामद किया। पूछताछ के दौरान पिकअप में सवार ने अपनी पहचान कोईल पुत्र हिरलाल निवासी ग्राम राजपुर बुजुर्ग, थाना कोल्हुई, जनपद महाराजगंज के रूप में बताया।
संयुक्त टीम ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु वन विभाग टेढ़ी घाट को सुपुर्द किया।
इस दौरान एस.एस.बी के उपनिरीक्षक राहुल नेगी, हेड कास्टेबल राम टिलक मौर्य, कास्टेबल जगन्नाथ, महेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, वन विभाग अधिकारी शिवशंकर उपाध्याय, सम्पतिहा चौकी प्रभारी विजय कुमार यादव, हेड कास्टेबल सतीश कुमार, कास्टेबल शैलेंद्र मौर्य, गोपाल कुशवाहा मौजूद रहे।